आरा, फरवरी 23 -- -सिन्हा थाना क्षेत्र में भी 36 लीटर अंग्रेजी शराब और बाइक जब्त बड़हरा, संवाद सूत्र। भोजपुर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के केवटिया घाट से भारी मात्रा में टेट्रा पैक विदेशी शराब बरामद की गई है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि केवटिया घाट के रास्ते शराब की खेप लाई जा रही है। सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में कुल 1346 पीस टेट्रा पैक विदेशी शराब बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा 242.28 लीटर बताई जा रही है। हालांकि पुलिस टीम को देख धंधेबाज अंधेरे और तटवर्ती इलाके का लाभ उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने जब्त शराब को थाना लाकर अज्ञात के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इधर, सिन्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत चिमनी भट्टी के समीप भी पु...