फरीदाबाद, फरवरी 18 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। जिले के केल गांव में बुधवार को जिला योजनाकार इंफोर्समेंट टीम ने अवैध निर्माण पर कार्रवाई की। अभियान के दौरान चार अनधिकृत ढांचों को तोड़ा गया। इनमें दो अवैध बैंक्वेट हॉल भी शामिल थे। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी। जानकारी के मुताबिक जिला योजनाकार विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध रूप से बने ढांचों को गिराया। कार्रवाई के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होने दी गई और पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्वक पूरी की गई। अधिकारियों ने बताया कि बिना सरकारी मंजूरी के बनाए गए निर्माण और अवैध कॉलोनियों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। जिले में कई जगह बिना अनुमति के प्लॉट काटे जा रहे हैं और लोगों को गुमराह कर जमीन बेची जा रही है। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने आम ...