समस्तीपुर, फरवरी 16 -- ताजपुर। दिल्ली स्टेशन पर मची भगदड़ में जान गंवाने वाले कोठिया निवासी विजय साह साधारण किसान थे। गांव में घूम घूमकर केले का व्यवसाय भी करते थे। इसी से परिवार का भरण पोषण करते थे। उनकी कुल पांच संताने बताई गई। जिसमें तीन पुत्री एवं दो पुत्र हैं। परिजनों के मुताबिक विजय साह अपने दो पुत्री की शादी कर चुके थे। तीसरी पुत्री काजल कुमारी एवं दोनों पुत्र मुकेश एवं नितेश अविवाहित हैं। पुत्री काजल कुमारी पढ़ाई कर रही है। वह स्नातक कर चुकी है। घर की माली हालत को देख विजय साह के दोनों पुत्र पढ़ाई छोड़ काम की तलाश में दिल्ली चले गए और वहीं कबाड़ी का व्यवसाय करने लगे। अपनी पुत्री काजल की शादी के लिए विजय साह चिंतित रहते थे। इसलिए जी तोड़ मेहनत करते थे। इसी बीच कुंभ स्नान की महत्ता एवं चारों तरफ से लोगों को जाते देख उन्हें भी जाने की इच्छ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.