सिमडेगा, फरवरी 21 -- जलडेगा, प्रतिनिधि। प्रखंड के केलुगा स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में तीन दिवसीय यज्ञ उत्सव का शुभारंभ शनिवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा और अधिवास पूजन के साथ हुई। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और युवा श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूरा वातावरण हर-हर महादेव और भजन-कीर्तन के स्वर से आध्यात्मिक बना रहा। कार्यक्रम को लेकर सुबह से ही घाघ नदी के तट पर भक्तों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। पारंपरिक लाल-पीले परिधानों में सजी महिलाएं और पुरुष श्रद्धालु विधिवत पूजा-अर्चना के बाद कलश में पवित्र जल भरकर पैदल भजन-कीर्तन गाते हुए शिव मंदिर के लिए रवाना हुए। कलश यात्रा के दौरान भक्तों का उत्साह देखने लायक था। ढोल-नगाड़ों की धुन, भजन मंडली की मधुर तान और श्रद्धा से भरे चेहरे पूरे मार्ग को भ...