कटिहार, फरवरी 10 -- मनसाही, एक संवाददाता मनसाही में केला फसल को कीट एवं रोगों से सुरक्षित रखने के लिए चलाये जा रहे विशेष छिड़काव अभियान का पौधा संरक्षण के प्रमंडलीय उप निदेशक राम कुमार ने निरीक्षण किया और कर्मियों द्वारा किए जा रहे छिड़काव एवं अधिकारियों के नेतृत्व को संतोषजनक बताया। उप निदेशक ने सेवा प्रदाता ग्रीन एग्रीटेक को निर्देश दिया कि ऑनलाइन आवेदन कर चुके शेष किसानों के खेतों में भी जल्द से जल्द छिड़काव सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी भी फसल को नुकसान न हो। अधिकारियों ने केला के साथ-साथ पपीता, अमरूद और अन्य सब्जी उत्पादक किसानों से मुलाकात कर कीट-व्याधि नियंत्रण, उन्नत किस्मों और आधुनिक तकनीक आधारित खेती पर विस्तार से चर्चा की। किसानों ने भी अपनी जमीनी समस्याएं और स्थानीय अनुभव साझा किए, जिस पर विभागीय टीम ने समाधान के सुझाव दिए। सह...