सिमडेगा, दिसम्बर 1 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। डीसी कंचन सिंह ने सोमवार को परिसदन भवन एवं प्रसिद्ध केलाघाघ पर्यटन स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परिसदन भवन परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष जोर देते हुए संबंधित अधिकारियों को तुरंत व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए सरकारी परिसरों और पर्यटक स्थलों की स्वच्छता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। इसके बाद डीसी ने केलाघाघ डैम और आसपास के पर्यटन क्षेत्र का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि केलाघाघ सिमडेगा का प्रमुख प्राकृतिक धरोहर है और इसे विकसित कर जिले को पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि केलाघाघ पर्यटन क्षेत्र में उल्लेखनीय विकास संभव है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पर्यटकों की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.