काशीपुर, जनवरी 15 -- बाजपुर, संवाददाता। गुरुवार को 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला परमजीत कौर और उनके पुत्र अवतार सिंह ने गदरपुर विधायक अरविंद पांडे और उनके भाई अमर पांडे पर जमीन हड़पने का आरोप लगाया। इस मामले को लेकर एसडीएम कोर्ट के बाहर धरना दे दिया। महिला ने न्याय न मिलने पर विधायक आवास के सामने सामूहिक आत्मदाह की चेतावनी दे डाली। मामले की गंभीरता और हाल ही में वायरल हुए वीडियो का संज्ञान लेकर प्रशासन तत्काल हरकत में आया। एसडीएम ने आनन-फानन में धरना स्थल पर पहुंचकर महिला को कार्रवाई कर आश्वासन दिया। तहसीलदार, सहायक चकबंदी अधिकारी और पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर पूरे प्रकरण की जांच के आदेश दिए। हालांकि देरशाम तक महिला अपने बेटे के साथ धरने पर डटी रही।बिचपुरी केलाखेड़ा निवासी पीड़िता परमजीत कौर का कहना है कि वर्ष 2019 में विधायक के भाई अमर पांडे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.