काशीपुर, जनवरी 27 -- बाजपुर। जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत मंगलवार को न्याय पंचायत सरकडी के पंचायत भवन बरवाला में एक बहुउद्देशीय शिविर लगा। इसका शुभारंभ गदरपुर विधायक अरविंद पांडे और एडीएम कौस्तुभ मिश्र ने किया। बीडीओ शेखर जोशी ने बताया कि शिविर में कुल 1500 लोगों ने हिस्सा लिया। इनमें से 1448 लाभार्थी सीधे तौर पर लाभान्वित हुए। कुल 24 शिकायतें दर्ज की गई, जिनमें से 3 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शिविर में कुल 34 विभागों ने अपनी स्टाल लगाकर जनता को सेवाएं दीं। बताया कि प्रशासन ने कुल 461 विभिन्न प्रमाण पत्र जारी किए गए। यहां भाजपा मंडल अध्यक्ष शशि प्रीत सिंह, एसडीएम डॉ. अमृता शर्मा, तहसीलदार प्रताप चौहान, ग्राम प्रधान रेनू, सहायक विकास अधिकारी सतीश सैनी, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पीडी गुप्ता, और खंड शिक्षा अधिकारी सत्येन्...