गुमला, फरवरी 24 -- विशुनपुर प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न बॉक्साइट माइंस से निकलने वाले सैकड़ों ट्रक नियम-कानूनों की खुलेआम अनदेखी करते हुए केरोसिन तेल से चलाए जा रहे हैं। इससे वातावरण में जहरीली गैसों का उत्सर्जन हो रहा है और आम लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि डीजल के बजाय केरोसिन से ट्रक चलाने के कारण धुएं की मात्रा बढ़ गई है। जिससे बच्चों और बुजुर्गों पर सबसे ज्यादा असर पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि इस गंभीर मामले में पुलिस-प्रशासन आंख मूंदे बैठा है और अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों ने मांग की है कि नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले ट्रक मालिकों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और पर्यावरण को हो रहे नुकसान को रोका जाए। यदि शीघ्र कदम नहीं उठाए गए तो आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.