फिरोजाबाद, नवम्बर 26 -- न्यायालय परिसर में मंगलवार को खुद पर केरोसिन डालने वाली महिला की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। न्यायालय परिसर में मंगलवार को पूनम देवी पत्नी अमित (उर्फ) शालू निवासी मथुरा नगर गली 10 थाना उत्तर न्यायालय आई थी। उसने न्यायालय परिसर में अपने ऊपर केरोसिन डालकर सनसनी फैला दी थी। पुलिस ने पकड़ लिया था। पुलिस उसे पहले महिला तथा बाद में उसे थाना मटसेना के गए। उसकी तहरीर पर पुलिस ने एक महिला वकील सहित दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। महिला का कहना है कि एक युवक उसके पास घर पर आया था। वह उसका नाम पता नहीं जानती। उसने कहा कि वह उसका यह मकान खरीद रहा है। तुम्हारे सास ससुर इसे मुझे बेच रहे हैं। युवक ने कहा 3 से 4 दिन में मकान को खाली कर दो। अन्यथा वह इसे कोर्ट से खाली करा लेगा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.