गढ़वा, जनवरी 10 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। पूर्व मंत्री योगेंद्र साव द्वारा हजारीबाग जिले के केरेडारी अंचल अधिकारी के साथ की गई कथित बदसलूकी की घटना पर झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ (झासा) गढ़वा जिला इकाई के सदस्यों ने गहरा रोष व्यक्त किया है। सदस्यों ने घटना की तीव्र भर्त्सना की है। झासा के पदाधिकारियों ने शनिवार को काला बिल्ला लगा कर विरोध दर्ज किया। पदाधिकारियों ने घटना के विरोध में कहा कि प्रशासनिक अधिकारी के साथ इस प्रकार का दुर्व्यवहार न केवल निंदनीय है, बल्कि यह प्रशासनिक मर्यादा और लोकतांत्रिक मूल्यों के भी विपरीत है। संघ ने स्पष्ट किया है कि प्रशासनिक अधिकारियों के सम्मान और गरिमा से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं है। झासा इकाई जिला गढ़वा सर्वसम्मति से झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ, केंद्रीय कार्यकारिणी को उपरोक्त के घटना के विरुद्ध अनिश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.