हजारीबाग, फरवरी 17 -- केरेडारी, प्रतिनिधि। सोमवार को केरेडारी थाना क्षेत्र के बसरिया गांव के लठियाबर स्थित रुदन महतो के कुआं से पुलिस ने एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव बरामद किया है। शव की पहचान बड़कागांव थाना क्षेत्र के बादम गांव निवासी मदन राम उम्र लगभग 60 वर्ष पिता स्व0 शीतल राम के रूप में हुई। सूचना मिलने के बाद केरेडारी पुलिस ने शव को कुआं से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी अस्पताल हजारीबाग भेज दिया। इस बाबत केरेडारी थाना प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कि मृतक की मानसिक स्थिति ठीक नही थी। मदन राम अपनी बहन बहनोई के घर बसरिया गांव निवासी रीतलाल राम के यहां आया था, जो पांच दिन पूर्व यहां से जा चुका था। जब अपने घर बादम नही पहुंचा तब परिजन काफी खोजबीन कर रहे थे। जब सोमवार को स्थानीय कृषकों ने कुआं से पानी पटाने के लिए कुआं के पास मिशन लेकर ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.