हजारीबाग, जनवरी 9 -- केरेडारी।प्रतिनिधि केरेडारी थाना क्षेत्र के बेला पेटो गांव निवासी जमशेद अंसारी की 26 वर्षीय पत्नी रानी परवीन की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी। मृतक के पिता चतरा जिले के टण्डवा थाना क्षेत्र के कमता गांव निवासी नौशाद आलम ने इस संबंध में केरेडारी थाना में आवेदन दिया है। जिसमे आरोप लगाया है कि मेरी बेटी के पति जमशेद अंसारी,सास माजदा खातून,ससुर असगर मियां,भैसुर अरसद अंसारी ने जीवन रक्षक दवा में जहर डालकर हत्या कर दिया।पुलिस ने मृतिका के पति जमशेद अंसारी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।वहीं मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कर शव को मृतिका के मायके वालों को सौप दी गयी है।ज्ञात हो कि वर्ष 2024 में रानी परवीन एवं जमशेद अंसारी का विवाह इस्लाम धर्म के रीति रिवाज से हुआ था। दोनों का चार माह के एक पुत्र भी है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.