जौनपुर, फरवरी 1 -- केराकत, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र में आस्था और आध्यात्मिक चेतना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल करते हुए केराकत कोतवाली परिसर में लगभग 50 लाख रुपये की लागत से 31 फीट ऊँचा दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। यह मंदिर न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र बनेगा, बल्कि पुलिस परिसर में सकारात्मक ऊर्जा और मानसिक शांति का भी स्रोत होगा। कोतवाली प्रभारी दीपेंद्र सिंह ने बताया कि मंदिर का निर्माण पुलिसकर्मियों के आपसी सहयोग, क्षेत्र के उद्योगपतियों, वरिष्ठ जनों एवं आचार्य वर्ग के मार्गदर्शन से किया जा रहा है। यह कार्य पूरी तरह जनसहयोग और श्रद्धा के भाव से आगे बढ़ रहा है। मंदिर परिसर में हनुमान जी की 5 फीट ऊंची प्रतिमा की स्थापना की जाएगी, जबकि मंदिर की कुल ऊंचाई 31 फीट होगी। मंदिर का वास्तु शास्त्र एवं शि...