जौनपुर, जनवरी 9 -- जलालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के मझगवां कला गांव निवासी केराकत के पूर्व विधायक जगरनाथ चौधरी का गुरुवार की रात में निधन हो गया। वह 65 वर्ष के थे। निधन से लोगों में शोक है। वह काफी दिन से बीमार चल रहे थे। चार दिन से वाराणसी के एक प्राइवेट अस्पताल में उपचार चल रहा था। शुक्रवार की सुबह शव घर पहुंचते ही शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का ताता लग गया। वह 1993 में सपा बसपा-गठबंधन में बसपा के टिकट पर केराकत विधान सभा से विधायक चुने गए थे। वे अपने पीछे पत्नी सावित्री देवी समेत बड़े भाई हरिनाथ का भरा पूरा परिवार छोड़ गए। उनका अंतिम संस्कार रामघाट जौनपुर में किया गया। मुखाग्नि बड़े भाई हरिनाथ ने दिया। उनको कोई पुत्र और पुत्री नहीं थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...