जौनपुर, जनवरी 9 -- केराकत, हिन्दुस्तान संवाद। शिक्षा जगत के लिए गर्व का अवसर तब आया जब वीर गाथा प्रोजेक्ट 5.0 के विजेताओं की घोषणा रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट पर की गई। जिसमें एसडी पब्लिक स्कूल केराकत की कक्षा 12वीं की प्रतिभावान छात्रा ज़ीनत शेख का चयन राष्ट्रीय स्तर पर हुआ। रक्षा मंत्रालय और शिक्षा मंत्रालय की संयुक्त पहल 'प्रोजेक्ट वीर गाथा' वर्ष 2021 में 'आजादी का अमृत महोत्सव' के अंतर्गत प्रारंभ किया गया था। इस परियोजना का उद्देश्य स्कूली विद्यार्थियों को वीरता पुरस्कार प्राप्त करने वाले जांबाज़ों, उनके योगदान और प्रेरक जीवन प्रसंगों से अवगत कराना और देशभक्ति व राष्ट्रीय मूल्यों को सुदृढ़ करना है। इस वर्ष आयोजित वीरगाथा 5.0 में देशभर से रिकॉर्ड 1.92 करोड़ विद्यार्थियों ने भाग लिया। इनमें से विभिन्न स्तरों पर कुल 100 मेधावी विद्यार्थियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.