सिमडेगा, दिसम्बर 8 -- केरस‌ई, प्रतिनिधि। जिला आयुष समिति के द्वारा प्रखंड के बासेन पंचायत के गुझरिया स्वस्थ्य कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प में गठिया, जोड़, कमर,पीठ सहित अन्य अंगों में दर्द संबंधी समस्याओं के अलावे बीपी, सुगर आदि की भी जांच कर दवा दिया गया। मौके पर कुल 108 लोगों का जांच किया गया। स्वस्थ्य कैम्प में आयुष चिकित्सक डॉ आशीष उरांव, योग शिक्षक घनश्याम राम यादव, देवनारायण, अंजनीजी, सहिया साथी निर्मला, आशामनी देवी, संध्या देवी एवं उर्मिला देवी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...