सिमडेगा, जून 10 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। मेला का नाम सुनते ही खेल, तमाशे, झूले और शोर सराबे की आवाज कानों में गुंजने लगती है। साथ ही उत्साह, उमंग और मनोरंजन का माहौल दिखने लगता है। लेकिन केरसई के प्रखंड सभागार में 11 जून को एक अलग तरह के मेला का आयोजन होगा। इसमें न तो खेल, तमाशे, झूले और शोर सराबे होंगे और न ही खिलौने और मिठाई की दुकानें होंगी। इस मेला को आम उत्सव सह बागवानी मेला का नाम दिया गया है। यह मेला न सिर्फ आम उत्पादकों के लिए एक मंच होगा। बल्कि बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत तैयार किए गए फलदार वृक्षों की सफलता की झलक भी देगा। इस आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। मनरेगा आयुक्त झारखंड रांची से प्राप्त निर्देशों और जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के ज्ञापांक के आलोक में यह मेला ग्रामीण अर्थव्यवस्था को संबल देने वाला एक महत्वपूर्ण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.