सिमडेगा, अगस्त 12 -- केरसई, प्रतिनिधि। भाजपा द्वारा सोमवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा डिवाइन इंग्लिश मीडियम स्कूल से इंदिरा चौक होते हुए केरसई बाजार परिसर तक निकली। जिसमे डिवाइन इंग्लिश मीडियम स्कूल के बच्चे एवं भाजपा कार्यकर्ता भारत माता की जय वंदे मातरम इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाते हुए तिरंगा यात्रा कर रहे थे। तिरंगा यात्रा के पश्चात जिला उपाध्यक्ष प्रणव कुमार ने कहा कि तिरंगा यात्रा के द्वारा भारत के वीर सैनिकों के शौर्य और बलिदान को याद किया जाता है। प्रखंड प्रभारी रवि गुप्ता ने कहा कि इस बार तिरंगा यात्रा पूर्ण वीर सैनिकों के नाम है। जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में अपने अदम्य में साहस और पराक्रम का परिचय देते हुए पाकिस्तान के दांत खट्टे किए। साथ ही ऑपरेशन सिंदूर द्वारा भारत में अपने स्वदेशी निर्मित हथियारों का प्रदर्शन कर...