कटिहार, फरवरी 10 -- मनिहारी निस रोजगार के लिए केरल गए युवक के लापता होने को लेकर परिजन अनहोनी की आशंका से सशंकित थे। सोमवार को युवक ने फोन पर परिजनों से बात की। इसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली। युवक के केरल में लापता होने की खबर हिन्दुस्तान अखबार ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। लापता युवक पवन मंडल ने अपने माता पिता से फोन पर वीडियो काॅल कर संपर्क किया है। युवक की मां चुन्नी देवी तथा बहनोई मिथुन मंडल ने सबसे पहले हिन्दुस्तान को धन्यवाद दिया। माता चुन्नी ने बताया कि इनके पुत्र ने सोशल मीडिया पर हिन्दुस्तान अखबार मे छपी खबर को पढ़कर फोन कर बताया कि वह केरल मे सुरक्षित हैं। काम मे व्यस्तता के कारण युवक माता-पिता से फोन पर बात नही कर सकते थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...