रांची, दिसम्बर 18 -- रनिया, प्रतिनिधि। रनिया प्रखंड अंतर्गत डिंबुकेल गांव की निवासी 61 वर्षीय सीसीलिया गुड़िया के जीवन में गुरुवार का दिन भावनाओं से भरा रहा। 14 वर्षों तक अपनों से बिछड़े रहने के बाद जब वह अपने परिवार से पुनः मिलीं तो खुशी के आंसू छलक पड़े। यह भावुक और मानवीय पुनर्मिलन तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया के सराहनीय प्रयासों से संभव हो सका, जिसकी पूरे क्षेत्र में सराहना की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब 14 वर्ष पूर्व किसी कारणवश सीसीलिया गुड़िया अपने परिजनों से बिछड़ गई थीं। भटकते-भटकते वह केरल पहुंच गईं, जहां उन्हें एक अनाथ आश्रम में शरण मिली। आश्रम में रहकर उन्होंने वर्षों तक अपना जीवन बिताया। इधर, लंबे समय तक कोई जानकारी नहीं मिलने के कारण परिजनों ने उनसे मिलने की उम्मीद लगभग छोड़ दी थी। परिवार के लिए यह एक ऐसा जख्म था...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.