गढ़वा, नवम्बर 22 -- मझिआंव। बरडीहा थाना अंतर्गत मझिगावां(कोल्हुआ )गांव निवासी सह मजदूर 43 वर्षीय श्यामनाथ राम का शव केरल से छह दिन बाद उसके गांव पहुंचा। शव आते ही घर में कोहराम मच गया। वह वहां आईटीआई इंस्टीट्यूट भवन निर्माण में मजदूर का काम करने गया था। 17 नवंबर की शाम लगभग 4 बजे अचानक बेहोश हो गया था। उसके बाद उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कंपनी ने हवाई मार्ग से शव रांची भेजा। वहां से एंबुलेंस से गांव लाया गया। अंतिम संस्कार स्थानीय श्मशान घाट पर शनिवार को किया गया। सूचना पर पहुंचे पूर्व प्रत्याशी पुष्परंजन मेहता ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि स्थानीय स्तर पर कल कारखानों का अभाव है। रोजी रोटी के लिए लोग बाहर पलायन करते हैं। वहां काम के दौरान मजदूरों की लगातार मौत हो रही है। मृतक परिवार का एक...