नई दिल्ली, दिसम्बर 22 -- एस श्रीनिवासन,वरिष्ठ पत्रकार केरल में हुए स्थानीय निकायों के चुनावों में कांग्रेस-नीत यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) ने 40 प्रतिशत वोट लेकर स्पष्ट बढ़त बनाई और ग्राम, ब्लॉक, जिला स्तर के निकायों में अपना दबदबा कायम किया। साथ ही ज्यादातर नगरपालिकाओं व निगमों में भी उसने जीत दर्ज की। ​लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) इस बार दूसरे स्थान पर चला गया, जबकि भाजपा एक, मगर प्रतिष्ठित तिरुवनंतपुरम नगर निगम को जीतने में कामयाब हो गई। यूडीएफ ने 54 नगरपालिकाओं और चार निगमों में, जबकि एलडीएफ ने क्रमशः 28 नगरपालिकाओं और एक निगम में जीत हासिल की। ​​भाजपा ने पांच नगरपालिकाओं व एक निगम पर कब्जा किया। एलडीएफ को कुल मिलाकर 35.7 प्रतिशत वोट मिले। यूडीएफ और एलडीएफ को मिलाकर देखें, तो दोनों ने दो-तिहाई से ज्यादा वोट हासिल किए, जबकि...