मैनपुरी, फरवरी 9 -- थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिछिया निवासी युवक की केरल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का शव केरल के कोचिंग में बंद पड़े ब्रिज के नीचे पड़ा मिला। परिजनों को मोबाइल से सूचना मिली तो कोहराम मच गया। मृतक के परिजन केरल के कोचिंग जाने के लिए रवाना हो गए हैं। मृतक केरल में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में नौकरी करता था। कोतवाली क्षेत्र के गांव बिछिया निवासी 18 वर्षीय आदित्य चौहान पुत्र नागेंद्र सिंह चौहान लगभग दो साल से केरल के कोचिंग में कल्याण ज्वेलर्स के शोरूम पर सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रहे थे। पुलिस द्वारा परिवार को मोबाइल पर जानकारी दी गई कि आदित्य चौहान का शव रविवार सुबह कोचिंग में बंद पड़े एक ब्रिज के नीचे शव मिला है। आदित्य की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक आदित्य चौहान दो बहनों के बीच दूस...