नई दिल्ली, जनवरी 29 -- केरल के पलक्कड़ जिले से डबल मर्डर का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला की हत्या के इल्जाम में सजा काट रहे शख्स ने जमानत मिलते ही उस महिला के पति और सास का भी कत्ल कर दिया। पुलिस के मुताबिक सोमवार को आरोपी ने 55 वर्षीय सुधाकरन और 75 साल की उनकी मां की घर में घुसकर चाकू घोंपकर बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने 36 घंटे की तलाशी के बाद आरोपी चेन्थामारा को गिरफ्तार कर लिया है। चेन्थामारा ने पांच साल पहले सुधाकरन की पत्नी सजिता की हत्या कर दी थी और फिलहाल वह जमानत पर बाहर था। जानकारी के मुताबिक 2019 में सुधाकरन की पत्नी की हत्या के बाद वह सजा काट रहा था। कुछ सालों तक जेल में रहने के बाद उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया और वह नेनमारा के अपने घर में रहने लगा। स्थानीय लोगों और सुधाकरन की बेटियों ने आरोप लगाया है कि उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.