नई दिल्ली, फरवरी 15 -- इडुक्की (केरल)। कुट्टिकानम में रविवार को एक चलती कार में आग लग गई। कारसवार पांचों लोग सुरक्षित हैं। अधिकारियों ने बताया कि पीरुमाडे फायर स्टेशन को शाम करीब 4.30 बजे आई कॉल में कार में आग की सूचना मिली। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां 10 मिनट के अंदर पहुंचीं और आग बुझा दी। गाड़ी में सवार पांच यात्री तमिलनाडु के रहने वाले हैं। वे सभी सबरीमाला मंदिर से लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि कार से धुआं निकलते देख वे सभी वक्त रहते बाहर निकल गए थे। अधिकारियों ने बताया कि घटना का सही कारण पता लगाने के लिए जांच की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...