मोतिहारी, दिसम्बर 30 -- मोतिहारी। केरल पुलिस की सूचना पर नगर थाना की पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश पीपराकोठी थाना क्षेत्र के एक गांव का निवासी है। नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना केरल पुलिस को दे दी गई है। उन्होंने बताया कि केरल के कोटाकल थाना में उसके विरुद्ध कांड दर्ज है। केरल पुलिस द्वारा दिए गए सूचना के आधार उसे डिटेन किया गया है। केरल पुलिस के पहुंचने के बाद डिटेन किए गए बदमाश को सौंप दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...