मेरठ, नवम्बर 11 -- दिल्ली-देहरादून हाईवे स्थित योगीपुरम कालोनी में सोमवार को आयुर्वेदम पंचकर्मा क्लीनिक का उद्घाटन वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेई ने किया। क्लीनिक की ओनर डॉ. याशिका मेघा जैन ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। डॉ. याशिका मेघा जैन ने बताया कि उन्होंने केरल से पंचकर्मा किया है। अब मेरठ में क्लीनिक खोलकर केरल पद्धति की तर्ज पर इलाज करेंगी। क्लीनिक पर आयुर्वेदिक पंचकर्मा थैरेपी उपलब्ध है। गठियाबाय, सर्वाइकल, स्लिप डिस्क, घुटने, माइग्रेन, शुगर, बीपी, मोटापा, मानसिक विकार और पेट से संबंधित रोगों का इलाज किया जाएगा। इस दौरान शोबीर नागर, विनय उर्फ बबलू गुर्जर, नवाब सिंह लखवाया, अनिल कुमार जैन, बीना जैन, पंकज जैन पेपर वाले, पंकज जैन, संजीव जैन, राकेश जैन, संयम जैन मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.