नई दिल्ली, जनवरी 25 -- गणतंत्र दिवस से पहले गृह मंत्रालय की तरफ से पद्म पुरस्कारों की लिस्ट जारी कर दी गई है। इस बार कुल 131 लोगों को पद्म पुरस्कार दिए जाएंगे जिनमें से 113 पद्मश्री, 05 पद्म विभूषण और 13 पद्म भूषण सम्मान हैं। दक्षिण के राज्यों से इस बार कई लोगों के नाम इस लिस्ट में शामिल हैं। मार्क्सवादी नेता अच्युतानंदन और अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म् विभूषण के लिए चुना गया है। इनके अलावा उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति के. टी. थॉमस, मलयालम साहित्यकार पी. नारायणन (दोनों केरल) और विश्व प्रसिद्ध वायलिन वादक एन. राजम (उत्तर प्रदेश) को भी पद्म विभूषण देने की घोषणा की गई है। इनमें से तीन पद्म विभूषण केरल को गए हैं।किस राज्य को मिले सबसे ज्यादा पद्म पुरस्कार? महाराष्ट्र को सबसे ज्यादा पद्म पुरस्कार मिले हैं। 15 पद्म पुरस...