नई दिल्ली, फरवरी 12 -- केरल के लोग भाजपा व राजग की तरफ बड़ी उम्मीदों से देख रहे हैं- मोदी ------------ -केरल के स्थानीय निकायों के निर्वाचित प्रतिनिधियों को प्रधानमंत्री ने दिए सुशासन के मंत्र ----------- नईदिल्ली। विशेष संवाददाता केरल के स्थानीय निकाय चुनावों में मिली सफलता के साथ दिल्ली पहुंचे भाजपा के निर्वाचित प्रतिनिधियों ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर उनका मार्गदर्शन लिया। शाम को प्रधानमंत्री के सरकारी आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर हुई मुलाकात में मोदी ने इन प्रतिनिधियों को बधाई और होंसलाअफजाई के साथ सुशासन के मंत्र भी दिए। मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि लोक कल्याण मार्ग स्थित 7 नंबर की बैठक में केरल के विभिन्न क्षेत्रों से भा...