नई दिल्ली, फरवरी 7 -- कोझिकोड (केरल)। केरल की मंत्री वीना जॉर्ज ने शनिवार को एक ऐसी स्वास्थ्य कर्मी से मुलाकात की जो दो बार निपाह वायरस संक्रमण से बचीं। शनिवार को वीना जॉर्ज ने नर्स टीटो से मुलाकात की। टीटो को 2023 में एक संक्रमित मरीज की देखभाल के दौरान निपाह संक्रमण हुआ था। शुरुआती संक्रमण से ठीक होने के बाद टीटो को डिलेड इन्सेफलाइटिस (मस्तिष्क में सूजन) नामक दुर्लभ जटिलता हो गई, जो इस बीमारी का एक गंभीर रूप है। वीना ने निपाह प्रकोप के दौरान टीटो के योगदान को याद करते हुए कहा कि टीटो ने कई अहम जानकारियां दीं। इससे 2023 में निपाह वायरस से होने वाली मृत्यु दर को निम्नतम स्तर पर लाने में कामयाबी मिली। वीना ने टीटो के जल्द पूरी तरह ठीक होने की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.