रांची, अप्रैल 30 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने कहा कि केरल की तर्ज पर झारखंड में भी शिक्षा व्यवस्था आगे बढ़ेगा। शिक्षा में समानता लानी जरूरी है। अमीरी-गरीबी की अलग-अलग शिक्षा नहीं होनी चाहिए। शिक्षा की जिम्मेदारी सिर्फ सरकार और शिक्षक की नहीं, बल्कि समाज के सभी व्यक्ति की है। वे एक स्वयं सेवी संस्था सिनी के शिक्षा संगम को संबोधित कर रहे थे। रांची के एक होटल में आयोजित समारोह में शिक्षा मंत्री ने कहा कि शिक्षा को बढ़ाने के लिए जो भी चुनौती और बाधा आएगी उससे निबटेंगे। सर्व शिक्षा से ही समाज का और देश का विकास हो सकेगा। शिक्षा में सुधार के लिए राज्य और केंद्र सरकार, दोनों के सहयोग की आवश्यकता है। दोनों के आपसी सहयोग के बिना राज्य के स्वर्णिम विकास की परिकल्पना नहीं की जा सकती। आज के समय में शिक्षा में समानता लान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.