नई दिल्ली, मई 26 -- खुफिया ब्यूरो (आईबी) के निलंबित अधिकारी सुकांत सुरेश ने सोमवार को यहां पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। इससे कुछ ही समय पहले, केरल हाईकोर्ट ने एक महिला सहकर्मी की मौत के सिलसिले में सुरेश के खिलाफ दर्ज 'आत्महत्या के लिए उकसाने' के मामले में उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी। सुरेश ने तिरुवनंतपुरम में पेट्टा पुलिस द्वारा दर्ज मामले में सोमवार सुबह कोच्चि शहर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। बाद में, उन्हें पेट्टा पुलिस के हवाले करने से पहले आगे की कार्यवाही के लिए एर्नाकुलम सेंट्रल पुलिस थाने ले जाया गया। इससे पहले दिन में, हाईकोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी और कहा कि आरोपी ने पीड़िता पर स्पष्ट रूप से दबाव बनाया था और ऐसी परिस्थितियां थीं, जिनमें आरोपी ने पीड़िता (24) का आर्थिक, मानसिक और शारीरिक शोषण किया था। खुफिया ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.