नई दिल्ली, फरवरी 14 -- केरल के मोटर वाहन विभाग (एमवीडी) ने शनिवार को 73 वर्षीय एक महिला को सम्मानित किया। बुर्जुग महिला ने एरान्हीपालम बाईपास के पास हाल ही में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले एक स्कूटर सवार को सबक सिखाया था। प्रभावती अम्मा ने फुटपाथ पर दुपहिया वाहन चलाने वाले एक स्कूटर सवार के सामने डटी रहीं और उसे सड़क पर वापस जाने के लिए मजबूर कर दिया। उन्होंने यह दिखा दिया कि गलत काम के खिलाफ खड़े होने में उम्र कोई बाधा नहीं है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित होने के बाद महिला को व्यापक प्रशंसा मिली तथा केरल मोटर वाहन विभाग ने भी उनकी सराहना की। इसके बाद एमवीडी के अधिकारी उनके आवास पर पहुंचे और उन्हें पारंपरिक शॉल भेंट कर सम्मानित किया। स्कूटर सवार का ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित घटना की जानकारी देते हुए प्रभा...