जमशेदपुर, जनवरी 20 -- कोल्हान विश्वविद्यालय में सीनेट चुनाव को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सोमवार को इसे लेकर ऑनलाइन बैठक हुई, जिसमें निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए दिशा-निर्देश दिए गए। शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मियों के प्रतिनिधित्व के लिए सदस्यों का चुनाव कराया जाना है। कोल्हान विश्वविद्यालय के कुल 11 कॉलेजों से शिक्षक प्रतिनिधि चुने जाने हैं। इनमें से सात में सीनेट सदस्य निर्विरोध चुन लिए गए है, जबकि चार मतदान से चुने जाएंगे। सोमवार को कुलपति प्रो. अंजिला गुप्ता के निर्देश पर केयू के मुख्य चुनाव पदाधिकारी एवं डीएसडब्ल्यू डॉ. संजय यादव ने चुनाव पदाधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक की। उन्होंने स्पष्ट किया कि 22 जनवरी को सुबह 10.30 बजे से मतदान प्रारंभ होगा, जो दोपहर 1.00 बजे तक चलेगा। मतदान के लिए बक्से की व्यवस्था प्राचार्य सह म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.