चाईबासा, सितम्बर 27 -- चाईबासा। कोल्हान विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में रामधारी सिंह दिनकर की जयंती एवं शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं ने गणेश वंदना और दुर्गा वंदना की प्रस्तुति दी। अपने अध्यक्षीय संबोधन में हिंदी विभाग की अध्यक्ष डॉ. भारती कुमारी ने कहा कि राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर ओज और उत्साह के कवि थे। जिन्होंने राष्ट्रीय चेतना, देश प्रेम, स्वाभिमान, सौंदर्य एवं सामाजिक समता -समरसता, हर प्रकार के शोषण-दमन अन्याय एवं अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष जैसे कालजयी काव्य की रचनाएं की। पूर्व विभागाध्यक्ष प्रोफेसर संतोष कुमार ने अपने भाषण में कहा कि रामधारी सिंह दिनकर महात्मा गांधी के राजनीतिक दर्शन और अहिंसक आंदोलन से प्रभावित थे,जिसके कारण उन्होंने गांधी के विचारों को अपने काव्य में व्यक्त किया। छात्रा माधुरी लागुरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.