जमशेदपुर, जुलाई 14 -- भारी बारिश और पिछले सप्ताह तीन दिन बैंक बंद रहने के कारण छात्रों को नामांकन में हो रही परेशानी को ध्यान में रखते हुए कोल्हन विश्वविद्यालय ने यूजी प्रथम सेमेस्टर में पहली सूची से नामांकन की तिथि 17 जुलाई तक विस्तारित की कर दिया है। कई महाविद्यालयों के प्राचार्यो एवं छात्र संगठनों द्वारा किए गए आग्रह के बाद कुलपति डॉक्टर अंजिला गुप्ता ने डीएसडब्ल्यू डॉ संजय यादव के सलाह पर छात्र हित में तिथि विस्तार को मंजूरी दी है। एबीसी आईडी एवं कई स्कूलों द्वारा स्कूल परित्याग प्रमाण पत्र निर्गत नहीं करने के कारण भी छात्र-छात्राओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.