घाटशिला, दिसम्बर 23 -- घाटशिला, संवाददाता। मंगलवार को कोल्हान विश्वविद्यालय इंटर कॉलेज एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2025 का रंगारंग शुभारंभ मऊभंडार के परेड ग्राउंड में हुआ। इसमें कोल्हान विश्वविद्याल के 5 महाविद्यालयों के 125 खिलाड़ी शामिल हुए। घाटशिला महाविद्यालय घाटशिला की ओर से आयोजित प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में घाटशिला महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ दिलचंद राम और विशिष्ट आमंत्रित के रूप में आईसीसी वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष बीरेंद्र नारायण सिंहदेव, स्पोर्ट्स क्लब के महासचिव एनके राय, मास्टर एथलीट प्रताप कुमार अधिकारी शामिल थे। इसमें प्रभारी प्राचार्य डॉ दिलचंद राम ने कहा कि सभी खिलाड़ी पूर्ण खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। आप सभी अपनी मेहनत से अपने कॉलेज और कोल्हान विश्वविद्यालय का नाम रोशन करें। समारोह को बीरेंद्र न...