चाईबासा, मार्च 20 -- चाईबासा। नोवामुंडी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मोनोजित विश्वास ने बुधवार को कोल्हान विश्विद्यालय की नई कुलपति प्रोफेसर अंजिला गुप्ता से कोल्हान विश्विद्यालय में उनके कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की और उनका स्वागत बुके देकर किया। डॉ. विश्वास ने कुलपति को 22 मार्च में होने वाले महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव(कृति) में सम्मानित अतिथि के रूप में आने का निमंत्रण दिया। कुलपति डॉ. अंजिला ने उन्हें आश्वासन दिया कि समय मिलने पर जरूर आएंगी। महाविद्यालय परिवार की और से नई कुलपति को शुभकामनाएं और बधाई दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.