जमशेदपुर, मार्च 22 -- कोल्हान विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. अंजिला गुप्ता को ही जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। महिला विवि की प्रथम कुलपति रहीं डॉ. गुप्ता ने कुछ दिन पूर्व ही कोल्हान विश्वविद्यालय में कुलपति के पद पर योगदान दिया था। अब राजभवन से महिला विश्वविद्यालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपने की अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना निकलने के बाद डॉ. अंजिला गुप्ता ने शुक्रवार को जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय पहुंचकर प्रभार संभाल लिया। गौरतलब है कि उन्हें कोल्हान यूनिवर्सिटी का कुलपति नियुक्त करने की अधिसूचना राज्यपाल सचिवालय से 28 फरवरी को जारी की गई थी। उसके करीब 20 दिन बाद उन्होंने कोल्हान यूनिवर्सिटी में योगदान किया। वहीं, महिला विश्वविद्यालय का अतिरिक्त प्रभार मिलने की अधिसूचना जारी होने के दूसरे ही दिन उन्होंन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.