जमशेदपुर, दिसम्बर 8 -- कोल्हन विश्वविद्यालय इंटर कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन करीम सिटी कॉलेज और जीआईआईटी जमशेदपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया। पहले मैच में करीम सिटी कॉलेज ने जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज को 244 रन से हराया। करीम सिटी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 284 रन बनाए। शुभम सिंह ने 70 गेंदों में 154 रन और एन आदित्य राज ने 42 गेंदों में 89 रन की आतिशी पारी खेली। जवाब में वर्कर्स कॉलेज की टीम 40 रन पर सिमट गई। शुभम सिंह मैन ऑफ द मैच चुने गए। दूसरे मुकाबले में जीआईआईटी ने बहरागोड़ा कॉलेज को 9 विकेट से शिकस्त दी। बहरागोड़ा ने 108 रन बनाए, जिसके जवाब में जीआईआईटी ने 12 ओवर में आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। धनंजय ने सर्वाधिक 25 रन बनाए। पहला सेमीफाइनल कल सुबह 8.30 बजे को-ऑपरेटिव कॉलेज बनाम एबीएम कॉल...