घाटशिला, दिसम्बर 9 -- घाटशिला, संवाददाता। घाटशिला महाविद्यालय की ओर से आयोजित दो दिवसीय कोल्हान विश्वविद्यालय इंटर कॉलेज कबड्डी प्रतियोगिता-2025 का समापन हो गया। पुरुष वर्ग एवं महिला वर्ग का खिताब घाटशिला महाविद्यालय की टीम ने जीता। उप विजेता महिला एवं पुरुष वर्ग में टाटा कॉलेज चाईबासा रहा। तृतीय स्थान पर महिला वर्ग में जीसी जैन कॉमर्स कॉलेज चाईबासा एवं पुरुष वर्ग में जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज रहा। महिला वर्ग में बेस्ट रेडर का खिताब टाटा कॉलेज चाईबासा के शिनी बानरा को, बेस्ट डिफेंडर जी जैन कॉलेज चाईबासा की सबिता जेराई को एवं ऑल राउंडर का खिताब घाटशिला महाविद्यालय के प्रियंका कुमारी को दिया गया। वहीं, पुरुष वर्ग में बेस्ट रेडर टाटा कॉलेज चाईबासा के अशोक शिरका, बेस्ट डिफेंडर घाटशिला महाविद्यालय के उद्धव गोराई एवं ऑल राउंडर का खिताब घाटशिला ...