जहानाबाद, फरवरी 18 -- करपी, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के केयाल गांव में निर्मित पंचायत सरकार भवन बनकर पूरी तरह तैयार हो चुका है और संबंधित विभाग द्वारा हैंडओवर भी कर दिया गया है, लेकिन भवन में अब तक कोई भी सरकारी कर्मी नियमित रूप से नहीं बैठ रहे हैं। इससे स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत सरकार भवन बनने से उन्हें उम्मीद थी कि जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र, पेंशन, राशन कार्ड, मनरेगा सहित अन्य सरकारी योजनाओं से जुड़ी सेवाएं गांव स्तर पर ही उपलब्ध हो जाएंगी। लेकिन कर्मियों के नहीं बैठने के कारण लोगों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए प्रखंड मुख्यालय का चक्कर लगाना पड़ रहा है, जिससे समय और धन दोनों की बर्बादी हो रही है। पंचायत के मुखिया राम एकबाल साव ने बताया कि पंचायत सरकार भवन को सक्रिय कराने के लिए कई ब...