आगरा, फरवरी 21 -- थाना न्यू आगरा क्षेत्र की रंगजी हाईट्स में 18 फरवरी 2026 को केयर टेकर ने मकान मालिक की हीरे जड़ी अंगूठी चोरी कर ली। 20 फरवरी को शक होने पर 112 नंबर पर सूचना दी गई। पीआरवी टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपित के पास से अंगूठियां बरामद कर लीं। नर्भिय नगर स्थित रंगजी हाईट्स निवासी आकाश गोयल ने बताया कि उनकी पत्नी अर्शी गोयल ने बच्चों की देखभाल के लिए भीखनपुर फिरोजाबाद निवासी लक्ष्मी को 24 घंटे के लिए केयर टेकर रखा था। 18 फरवरी को दंपती की 2 सोने की हीरे जड़ी अंगूठियां घर से गायब हो गईं। 20 फरवरी को अर्शी गोयल को पता चला कि लक्ष्मी ने मोबाइल से अंगूठियों की तस्वीरें किसी व्यक्ति को भेजी हैं। सूचना पर पहुंची पीआरवी टीम ने पूछताछ की। पुलिस की मौजूदगी में लक्ष्मी के पहने कपड़ों से 2 अंगूठियां बरामद हुईं। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.