बागपत, जनवरी 7 -- खेकड़ा। शाहदरा के एमएस पार्क के रामनगर एक्सटेंशन में रहने वाले खेकड़ा के वृद्ध दंपति की हत्या उनके ही केयरटेकर ने की थी। वारदात को अंजाम देकर वह घर से जेवर भी लूट कर ले गया था। मृतक दम्पति के परिजनों के अुनसार दिल्ली पुलिस ने बुधवार को उसे राजस्थान से हिरासत में ले लिया है। उसके पास से लूटे गए गहने भी बरामद किए हैं। खेकड़ा की गांधीगंज मंडी में रहने वाले वीरेंद्र कुमार बंसल ज्योति नगर शाहदरा में सरकारी स्कूल में शिक्षक थे। 15 वर्ष पहले सेवानिवृत्ति होने के बाद वे पत्नी प्रवेश बंसल और पुत्र वैभव बंसल के साथ शाहदरा के ही एमएस पार्क के रामनगर एक्सटेंशन में रहने लगे थे। चार मंजिला इमारत में वे तीसरे माले पर रहते थे। गत चार जनवरी को वहां 75 वर्षीय वीरेंद्र कुमार बंसल और 65 वर्षीय उनकी पत्नी प्रवेश बंसल की निर्मम हत्या कर दी गई थी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.