एटा, फरवरी 20 -- शुक्रवार को सकीट ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत मुबारिकपुर निबरुआ में सीडीओ ने ग्राम चौपाल का आयोजन किया। ग्राम चौपाल के दौरान सीडीओ डॉ. नागेन्द्र नारायण मिश्र ने ग्रामीणों को प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत घरों में सोलर पैनल स्थापित कराने के लिए प्रेरित किया। ग्राम चौपाल के कार्यक्रम में कृषि एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा कैंप लगाए गए। इनमें किसानों की फार्मर रजिस्ट्री की गई तथा पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। केयरटेकर के मानदेय का भुगतान समय से न होने पर सीडीओ ने समूह सखी एवं ब्लॉक मिशन मैनेजर बीना शर्मा को कड़ी चेतावनी देते हुए भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति न होने के निर्देश दिए। ब्लॉक स्तर पर नियमित निरीक्षण किया जाए, अन्यथा पद से हटाने की कार्यवाही की जाएगी। कार्यक्रम में एसीएमओ, सीवीओ, बीडीओ, एई लघु सिंचाई...