गौरीगंज, दिसम्बर 16 -- जगदीशपुर। संवाददाता बीते शनिवार की रात हारीमऊ में निर्माणाधीन शवदाह गृह के केयरटेकर की हुई हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं घटना में शामिल एक आरोपी फरार चल रहा है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने आपसी गाली-गलौज को लेकर हत्याकांड को अंजाम दिया था। कोतवाली क्षेत्र के गूंगेमऊ निवासी मक्खन सिंह का शव रविवार की सुबह निर्माणाधीन शवदाह गृह से कुछ दूरी पर सड़क किनारे पड़ा मिला था। ईंट, हथौड़ी व डंडे से वारकर उसकी हत्या की गई थी। मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज किया था। एसएचओ डीके यादव ने बताया कि विवेचना के दौरान प्रकाश में आए दो अभियुक्तों शिवलाल पुत्र नीमर तथा धर्मराज उर्फ डट्टू पुत्र दातादीन उर्फ दतई निवासी जगधरपुर मजरे हारीमऊ को मंगलवार की सुबह...