गौरीगंज, दिसम्बर 23 -- जगदीशपुर। संवाददाता बीते 13 दिसम्बर की रात कातवाली क्षेत्र के हारीमऊ में निर्माणाधीन शवदाह गृह के केयरटेकर मक्खन सिंह निवासी गूंगेमऊ की हथौड़ी, लकड़ी की फंटी व ईंट से मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के मुख्य आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। जिसके पास से घटना में प्रयुक्त हथौड़ी पुलिस ने बरामद कर ली। अभियुक्त को पुलिस ने जेल भेज दिया। वहीं घटना में शामिल दो अभियुक्तों को पुलिस पहले की जेल भेज चुकी है। एसएचओ जगदीशपुर डीके यादव ने बताया कि मक्खन सिंह की हत्या मामले में फरार चल रहे दिलीप कुमार पुत्र शिवलाल निवासी जगधरपुर थाना जगदीशपुर की पुलिस तलाश कर रही थी। लेकिन वह गुजरात भाग गया था। जिसे इंस्पेक्टर राघवेन्द्र प्रताप यादव की टीम ने गुजरात जाकर थानाक्षेत्र सेवालिया जनपद खेड़ा से गिरफ्तार कर लिया और जगदीशपु...