बागेश्वर, दिसम्बर 16 -- कपकोट पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत झोपड़ा के जगडीला के पास मंगलवार की सुबह एक केमू बस और पिकअप में आमन-सामने भिड़ंत हो गई। वाहन भिड़ते ही बस में बैठे बच्चों में चीख-पुकार मच गई। बच्चे मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा देने कपकोट जा रहे थे। चालक-परिचालक और बस में बैठे यात्रियों ने बच्चों को संभाला और दूसरे वाहन से कपकोट भेजा। इस हादसे में किसी को किसी कोई चोट नहीं पहुंची है। बस शामा हल्द्वानी जा रही थी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार केमू बस शामा लीती से हल्द्वानी की तरफ आ रही थी। बस में 13 स्कूली बच्चों के अलावा 14 अन्य यात्री सवार थे। स्कूली बच्चे छात्रवृत्ति परीक्षा देने के लिए कपकोट जा रहे थे। पिकअप चार नेपाली मजदूरों को लेकर शामा की ओर जा रही थी। झोपड़ा के पास दोनों में टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही दोनों वाहन में बैठे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.