कटिहार, जनवरी 17 -- कटिहार निज संवाददाता जिला केमिस्ट एसोसिएशन का सत्र 2026 -29 के लिए चुनाव 17 फरवरी को निर्धारित किया गया है। यह जानकारी देते हुए मुख्य चुनाव पदाधिकारी संजय कुमार चौधरी ने बताया कि एक और दो फरवरी को सुबह 11 बजे से संध्या 5 बजे तक सदस्य नामांकन कर सकेंगे। 3 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी और नामांकन वापस लेने की तिथि 8 फरवरी तय की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...